फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा में 9.55 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। थाना पुलिस, एसओजी औऱ एसएसबी की टीम ने एक नेपाली नागरिक को 9.55 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी घर में तैयार कर गांजा दिल्ली में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाली नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को पिलर संख्या 802/2 क्षेत्र से थाना पुलिस, एसओजी और एसएसबी की टीम ने नेपाल के ग्राम मल्ला डी, वार्ड नंबर 8, थाना पूर चौकी, जिला बैतड़ी हाल निवासी हाउस नंबर 373 ए, फर्स्ट फ्लोर, सुभाष मार्केट, कोटला, मुबारकपुर, लोधी रोड, मध्य दिल्ली वीर बहादुर बोरा को गांजा लाते गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बनबसा खाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा अपने नेपाल स्थित घर पर ही तैयार किया। इसे वह दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसआई मनीष खत्री प्रभारी एसओजी चंपावत, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसबी के निरीक्षक लाल चंद और एसएसबी, पुलिस, एसओजी कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें