नबसा में भारत नेपाल सीमा पर नेपाल से आने वाले नेपाली नागरिक कोरोना जांच की प्रतीक्षा में। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में बनी कोरोना जांच चौकी में रोजाना तीन से पांच नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग नेपाल लौटा रहा है। मंगलवार को तीन नेपाली नागरिक जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए, इस कारण इन्हें नेपाल भेज दिया गया।
पिछले दस दिनों से नेपाल से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की बनबसा बॉर्डर पर कोरोना जांच की जा रही है। संक्रमित आने वाले नेपाली नागरिकों को बनबसा बॉर्डर से ही नेपाल लौटाया जा रहा है। बनबसा बार्डर स्थित कोरोना जांच चौकी प्रभारी डॉ. दानिश ने बताया कि दस दिन में करीब 35 नेपाली नागरिक कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकों को कोरोना से बचाव के उपायों के साथ सीमा तक जाने की सलाह दी है।