फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन

विज्ञापन
चंपावत तहसील में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन कक्ष का निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर और अन्य अध? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चंपावत जिले की दो विधानसभा सीटों में नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चंपावत विधानसभा के लिए चंपावत तहसील और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए लोहाघाट तहसील कार्यालय में नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर के नेतृत्व में अधिकारियों ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांकन की कार्रवाई की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाए। इस मौके पर एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, अनिल कुमार चम्याल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

नामांकन के लिए प्रत्याशियों को बारी-बारी से बुलाया जाएगा
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार से होने वाले नामांकन प्रक्रिया की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए बारी बारी से प्रत्याशियों को नामांकन के लिए बुलाया जाएगा। लोहाघाट विधानसभा की आरओ रिंकू बिष्ट ने बताया कि 21 से 28 तक नामांकन, 29 को नामांकन पत्रों की जांच, 31 जनवरी को नाम वापसी होगी। अवकाश के चलते 22, 23 और 26 जनवरी को नामांकन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कचहरी परिसर में बैरिकेटिंग कर दी गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष को नामांकन कक्ष बनाया गया है, वन पंचायत भवन को वेटिंग रूम बनाया गया है, जहां से बारी बारी से प्रत्याशियों को नामांकन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें