फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन के चुनाव को लेकर खनन व्यवसायियों में गुटबाजी

विज्ञापन
शारदा के डाउन स्ट्रीम में बैठक करते खनन व्यवसायी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनन शुरू होने सेे पहले ही यूनियन के चुनाव के लिए वाहन मालिक और खनन कारोबारी गुटों में बंट गए हैं। रविवार को दो गुटों ने अलग-अलग बैठक कर चुनाव पर चर्चा की।
विज्ञापन

बताया गया कि एक गुट की बैठक में अध्यक्ष तक चुन लिया है, लेकिन इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इन बैठकों में खनन की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। इधर यूनियन की मौजूदा कार्यकारिणी ने इन बैठकों को यूनियन से अलग बताया है।
प्रशासन की ओर से शारदा में खनन की अनुमति मिलने की बाद जहां खनन शुरू करवाने की कवायद चल रही है, वहीं यूनियन के चुनाव के लिए कारोबारियों में गुटबाजी हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को एक गुट ने शारदा के अप स्ट्रीम नायकगोठ निकासी गेट में बैठक की तो डाउन स्ट्रीम में हुई दूसरे गुट की बैठक में यूनियन की नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से दीपक सिंह उर्फ विट्ठल को अध्यक्ष तक चुन लिया।
हालांकि अध्यक्ष चुने गए दीपक का कहना है कि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सभी वाहन मालिकों और कारोबारियों से विचार के बाद ही फैसला होगा।
इधर नायकगोठ कांटे में हुई बैठक में मौजूद वाहन मालिक और खनन कारोबारियों ने तय किया है कि यूनियन की मौजूदा कार्यकारिणी से विचार-विमर्श के बाद ही चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।
यूनियन के चुनाव के लिए वाहन मालिकों और कारोबारियों के दो गुटों की हुई अलग-अलग बैठकों से मौजूदा यूनियन का कोई लेना-देना नहीं है। यूनियन की मौजूदा कार्यकारिणी निर्वाचित कार्यकारिणी है और यूनियन के बायलॉज के अनुसार ही चुनाव पर कोई फैसला होगा।
विज्ञापन

- आनंद सिंह महर अन्नी, अध्यक्ष, मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन, टनकपुर।
अप स्ट्रीम में हुई बैठक में ये थे मौजूद
अप स्ट्रीम में हुई बैठक में जीडी खुल्लर, मनोज गुप्ता, योगेंद्र ज्याल योगी, योगेश जोशी, जगदीश खर्कवाल, चंदन ठाकुर, चंदन महर, उमेश खर्कवाल आदि थे।
डाउन स्ट्रीम में हुई बैठक में ये थे मौजूद
डाउन स्ट्रीम में हुई बैठक में दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, पवन पांडेय, राजू रावत, कुलदीप पाटनी, अशोक मुरारी, दीपक सुयाल, धीरू चंद, भय्यू रावत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें