चंपावत में ग्रामीण स्वरोजगा प्रशिक्षण संस्थान के भूमि पूजन पर मौजूद लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के जूप पटवा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के भवन के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया।
आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा और लोहाघाट के मुख्य प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से संस्थान के भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से जूप पटवा में 10 नाली भूमि आवंटित की गई है।
भवन निर्माण के लिए केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय की ओर से एक करोड़ रुपये और सीमांत क्षेत्र विकास योजना में 1.82 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। एसबीआई के स्थानीय प्रधान कार्यालय की ओर से जुलाई में निविदाएं आमंत्रित की गई थी।
इसमें चयनित कोटा राजस्थान की शाह इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को कार्य करने का आदेश दिया गया है। कंपनी के अभियंताओं ने भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण कर भूमि पूजन करने के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विजय सिंह लडवाल, राजेंद्र पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय, सतीश चंद्र, पीयूष पांडेय, नीरज, मोहन जोशी, मोहन चंद्र भट्ट आदि रहे।