फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नागरिकों ने नो मैंस लैंड पर लगाईं अस्थायी दुकानें

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर ब्रह्मदेव के पास नो मेंस लैंड में लगी अस्थाई दुकानें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर सीमा से सटे नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी के नो मैंस लैंड पर नेपाली नागरिकों ने जबरन अस्थायी दुकानें लगा लीं हैं। ये नेपाली नागरिक शुक्रवार से वहां तख्त और चारपाई डालकर अस्थायी दुकान लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसे रोकने पर शुक्रवार को विवाद भी हुआ था। इसके बाद एसएसबी ने दुकान लगाने से इन नेपाली नागरिकों को रोक दिया था। अब ताजा घटनाक्रम के बाद एसएसबी ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

ब्रह्मदेव में पिलर संख्या 811 के पास नो मैंस लैंड के नजदीक नेपाली नागरिकों ने शुक्रवार को अस्थायी दुकानें लगाने की कोशिश की। तब डीएम विनीत तोमर ने एसएसबी और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए थे। मौके पर पहुंच एसएसबी जवानों ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया था। इस दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई। नेपाली व्यापारियों और प्रशासनिक पक्ष ने 15 जून तक चलने वाले पूर्णागिरि मेले तक अस्थायी रूप से दुकानें लगाने का आग्रह किया था, जिसे भारतीय पक्ष ने ठुकरा दिया था। एसएसबी जवानों ने शनिवार को भी कड़ी चौकसी की, इस कारण नेपाली नागरिक दुकानें नहीं लगा सके। वहीं रविवार को थोड़ी ढिलाई होने पर नेपाल के नागरिकों ने अस्थायी दुकानें लगा लीं। नेपाल के छोटे दुकानदारों ने इस जगह 22 अस्थायी दुकानें लगा लीं हैं। इन दुकानों पर वे पूजन और अन्य छिटपुट सामग्री बेच रहे हैं। एसएसबी के अधिकारियों ने बिना अनुमति नो मैंस लैंड पर कुछ नेपाली नागरिकों द्वारा दुकानें लगाने की जानकारी प्रशासन और उच्चाधिकारियों को दे दी है। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें