चंपावत में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर गर्भवती करने को मामला सामने आ रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंपावत जिले के पाटी कस्बे में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर गर्भवती करने को मामला सामने आ रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है, जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी ने इस काम को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 17 फरवरी को पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे टनकपुर अस्पताल ले गए। जहां परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता चला। डाॅक्टरों ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रीठा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। मामले का जांच अधिकारी एसआई राधिका भंडारी को बनाया गया है।