फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्रीमद्भागवत गीता भाषण में नंदनी और रोली रही विजेता

Mon, 25 Dec 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा ग्लोरियस एकेडमी में राधाकृष्ण बने बच्चे। स्रोत : एकेडमी
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित ग्लोरियस एकेडमी में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक रविंद्र पांडेय, बंशीधर उपाध्याय, श्यमवीर सिंह, मीता पांडेय, प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ग्लोरिया एकेडमी में 24 वर्षों से गीता जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन


एकेडमी के नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा में प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवम, रोली पांडेय, शोभ्या बोरा, आभा जोशी, हर्षिता चंद, साक्षी गुरूंग अव्वल रहे। श्रीमद्भागवत गीता भाषण में नंदनी और रोली विजेता रहे।
श्लोक प्रतियोगिता में भूमिका उपाध्याय, जितेंद्र भट्ट, चित्रांशी भट्ट क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में संगीताचार्य पं. जितेंद्र भट्ट, बुद्दीबल्लभ पांडेय ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें