फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भवन कर, किराया वसूली के लिए पालिका ने चलाया अभियान

Tue, 26 Sep 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका ने पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर लगे भवन कर और दुकान किराये की वसूली का अभियान तेज कर दिया है। लंबे समय से पालिका के करों और किराये का भुगतान न करने वाले 450 लोगों को नोटिस थमाने के साथ 12 लोगों की आरसी काटकर उनसे दुकान किराया वसूलने के लिए राजस्व विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन

पालिका की इस कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली है। नगर पालिका क्षेत्र में 1330 लोगों पर भवन कर निर्धारित किया गया है, जबकि 82 लोगों को पालिका की ओर से किराये में दुकानें आवंटित की गई हैं। ईओ अशोक अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में भवन कर की मांग 552263 रुपये है, जबकि इसके सापेक्ष अगस्त माह तक 391068 रुपये की वसूली हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दुकान किराया जमा करने में लोग ढिलाई बरत रहे हैंं। किराये की मांग इस वर्ष 1431149 रुपये है, जबकि अभी तक मात्र 202979 रुपये ही वसूल हुए हैं। बताया कि मांग के अनुरूप भवन कर में 161195 तथा दुकान किराये की 1228170 रुपये की वसूली शेष है। कोट
विज्ञापन

लंबे समय से भवन कर और दुकानों का भुगतान न करने वालों को नोटिस दिया गया है। समय पर भुगतान के लिए लोगों और किरायेदारों से अपील की जाती रही है।
अशोक सिंह अधिकारी, ईओ नगर पालिका, लोहाघाट।
कोट
लोगों के सहयोग से ही नगर में विभिन्न विकास कार्य किए जाते हैं। लोगों को चाहिए कि वह अपने करों का समय से भुगतान कर नगर विकास में अपना सहयोग दें।
गोविंद वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें