फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आली से ढुंगा जोशी गांव तक होगा मोटर मार्ग निर्माण

Tue, 30 Jul 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनी आली ढुंगाजोशी मोटर मार्ग का शुभारंभ करती ब्लाक - फोटो : रुद्रपुर कलक्ट्रेट में ऑक्सीजन पार्क का सुभारंभ करते डीएम उदयराज सिंह। सू.वि.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट में मेरा गांव मेरी सड़क योजना से आली से ढुंगा जोशी गांव के लिए 69.49 लाख रुपये से बन रहे मोटर मार्ग का शुभारंभ हो गया है। मोटर मार्ग के निर्माण से जहां ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक आने में जहां आसानी होगी वहीं अब बीमारों को डोली के सहारे अस्पताल ले जाने से निजात मिलेगी। मोटर मार्ग के निर्माण पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान निर्मल नाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया। बीडीओ एलएल वर्मा और ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ जोशी ने बताया कि 69.49 लाख रुपये की लागत से मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत ओली से ढुंगा जोशी गांव के लिए एक किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। इसमें 34.745 लाख राज्यांश और 34.745 लाख रुपये मनरेगा से मिला है।
ज्येष्ठ प्रमुख बगौली ने बताया कि पूर्व में गांव के लिए मोटर मार्ग न होने से बीमारों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को डोली के सहारे दुर्गम रास्तों के सहारे मुख्य मोटर मार्ग तक ले जाने की मजबूरी थी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंपावत बहादुर सिंह फत्र्याल, वीडीओ प्रवीण भट्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी आश्विन सागर, उद्यान प्रभारी सुनील नाथ, ओम प्रकाश सिंह, रमेश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें