फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा नहर तक फ्लाई ओवर बनने की मांग

Tue, 30 Jul 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत नेपाल राष्ट्रीय मार्ग संख्या 109 के निर्माण से बनबसा में बाढ़ से हुई तबाही और नुकसान से निजात दिलाने की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि इसी माह आठ और तेरह जुलाई को हुई बारिश से बनबसा के देवीपुरा, गुदमी, पचपकरिया, पचपकरियागोठ, देशीफार्म, रेलवे लाइन, बमनपुरी, चंदफार्म, चूना भट्टा गांव स्थित घरों में आठ से दस फीट तक पानी भर गया। जानमाल के अलावा घरों में रखा साल भर का अनाज, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, चूल्हा चौका, सभी बरबाद हो गया। करीब 175 परिवारों को विस्थापित तक किया गया था। पानी घटने पर प्रशासन ने अपनी खानापूरी कर प्रति परिवार पांच हजार रुपये वितरित किए हैं। लिखा गया है कि टनकपुर के छीनी, बिचई, सेना छावनी, फागपुर, चंदनी, भजनुपर, बनबसा बाजार के पानी की निकासी का एकमात्र स्थान देवीपुरा है। वहां सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भरान किया गया है। इससे इस क्षेत्र में बाढ़ का खतरा है। उन्होंने एनएच 109 के निर्माण में शारदा नहर तक फ्लाई ओवर बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें