फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम मार्ग खुला

Sun, 28 Jun 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा आने से बंद हुआ मां पूर्णागिरि धाम का मार्ग रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, जिसके बाद देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन


25 जून से लगातार हुई बारिश से जगह-जगह मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग बाधित हो गया था। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से मां पूर्णागिरि के दर्शन पर रोक लगा दी थी। तीन दिन तक दर्शन पर रोक से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दूरदराज से आए कई यात्रियों को बिना मां के दर्शन किए लौटना पड़ा। एसडीएम नरेश दुर्गापाल के दिशा-निर्देशन में लोनिवि की टीम ने रविवार सुबह मुख्य मंदिर तक मार्ग में आए मलबे को हटाकर रास्ता खोल दिया है। एसडीएम ने बताया कि मां के दर्शन को आने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर नजर रखते हुए दर्शन की अनुमति दी गई है। इधर, मां पूर्णागिरि के दर्शन को अब भी यात्रियों की बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी का कहना है कि मौसम खुला रहा तो आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें