चंपावत में पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रमक के कोटा गांव में 24 दिन बाद मंगलवार रात मृतक हमलावर की मां की भी मौत हो गई है। पूर्व में हमलावर और एक दूसरे व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बता दें कि 15 जून को रमक में मृतक दयानंद जोशी ने आपसी विवाद में बिरादरी के दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। चाकू मारने के बाद मृतक ने खुद पर भी जानलेवा वार किया था।
15 जून को बीच बचाव में आई मृतक की मां पार्वती देवी की हल्द्वानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक हमलावर दयानंद जोशी की 16 जून सोमवार को इलाज के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई थी। 15 जून की रात रमक ग्राम पंचायत के कोटा गांव में मृतक हमलावर दयानंद जोशी ने पड़ोस में रहने वाले खिलानंद जोशी (24), जीवन (24) पर हमला कर दिया था। बीचबचाव में आई मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर घायल हो गई थी। इसके बाद मृतक हमलावर बेटे ने खुद पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। दूसरे घायल खिलानंद की मौत 17 जून को हुई थी। चौथे घायल जीवन की हालत में फिलहाल सुधार है।
ये पढ़ें- Uttarakhand News: गोली मारने का मामला, खनन कारोबारी के भाई-भाभी और भतीजे पर केस दर्ज
पहले दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, अब दादी की भी मौत
पाटी ब्लॉक के रमक ग्राम पंचायत के कोटा गांव हुई घटना में पहले दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठा था। अब 24 दिन बाद दादी की भी मौत हो गई है। अब परिवार में मृतक हमलावर दयानंद की पत्नी, बहन, पिता और दयानंद के दो बच्चे हैं। मृतक के पिता बुजुर्ग होने के साथ ही विकलांग भी है।