फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में खाली रहीं ज्यादातर कुर्सियां

Sat, 24 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शनिवार के दिन जिले के कई विभागों के कर्मचारी कार्यालयों से गायब रहे। कुछ अवकाश लेकर गए, तो कुछ ने कार्यालय से गुपचुप कन्नी काट ली। वजह तीन दिन के अवकाश में बस शनिवार का दिन ही कामकाज का अकेला दिन था। शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में तो आधे से अधिक कर्मचारी नदारद थे। यहां तक कि इस कार्यालय में 70 किलोमीटर दूर रीठाखाल से आए ग्रामीणों को ज्ञापन देने के लिए कोई अधिकारी तो दूर, प्रशासनिक अधिकारी तक नहीं मिल सका।

शुक्रवार को अलविदा की नमाज का अवकाश था। इसके बाद रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अलावा सोमवार को ईद-उल-फितर की छुट्टी हैं। यानि कि 23 जून से 26 जून के चार दिनों में तीन अवकाश हैं। इसके चलते कई सरकारी विभागों में शनिवार को काफी कुर्सियां खाली थी। निर्माणदाई संस्थाओं के अलावा शिक्षा विभाग समेत सभी कार्यालयों में आधे से अधिक कर्मचारी गैर हाजिर थे। जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में कर्मचारी तो नदारद थे ही, मुख्य शिक्षाधिकारी और दो जिला शिक्षाधिकारियों की कुर्सियां भी खाली थीं। जबकि कई कक्षों में तो एक भी कर्मी नहीं था। पता चला कि यहां 30 से अधिक कर्मियों में से आधे से ज्यादा गैर हाजिर थे। लेकिन इनमें  कितने छुट्टी लेकर गए और कितनों ने यूं ही छुट्टी मना ली, यह स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की अनुपस्थित से शिक्षकों की कमी से परेशान होकर 70 किमी दूर रीठाखाल से आए ग्रामीणों को प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन देने के लिए भी प्रशासनिक अधिकारी तक नहीं मिल सके। बाद उन्हें एक विभागीय कर्मचारी को ज्ञापन थमाना पड़ा।  जीआईसी रीठाखाल  अभिभावक संघ अध्यक्ष लीलाधर भट्ट और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बोहरा ने इस पर नाराजगी जताई। कार्यालय में मौजूद  कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) आरसी पुरोहित विभागीय बैठक के लिए नैनीताल और जिला शिक्षाधिकारी सत्यनारायण देहरादून बैठक में गए हैं। इस संबंध सीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल फोन रिसीव नहीं होने से विभागीय पक्ष नहीं जाना जा सका।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें