फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम मुख्य खबर: रचा इतिहास, हाईस्कूल और इंटर में 99 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं पास

विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर मौजूद विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/ लोहाघाट। कोरोना काल में परीक्षा हुए बगैर आए परीक्षा परिणाम में इस बार इतिहास रचा गया है। हाईस्कूल में 99.10 प्रतिशत और इंटर में 99.92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। बीते सात सालों में पहली बार छात्रों ने छात्राओं को पछाड़ा। हाईस्कूल में 99.67 प्रतिशत छात्र और 98.55 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। जबकि इंटर में 99.94 प्रतिशत छात्र और 99.90 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि चंपावत जिले में हाईस्कूल के 4401 छात्र-छात्राओं में से 4357 पास हुए हैं। इसी तरह इंटर में 3854 छात्र-छात्राओं में से 3851 पास हुए हैं। इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

स्कूलवार मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल में इंटर में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (वीवीएमआईसी) टनकपुर के साहिल सिंह 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के टॉपर बने। जबकि हाईस्कूल में वीवीएमआईसी चंपावत के रक्षित कलखुड़िया और रीतू गोस्वामी 97.80 प्रतिशत नंबरों के साथ संयुक्त रूप से जिले में पहले नंबर पर रहे। वीवीएमआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. मदन पाल ने बताया कि हाईस्कूल में सभी 125 विद्यार्थी और इंटर में सभी 130 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए। वहीं चंपावत जीआईसी और जीजीआईसी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी ने बताया कि इंटर में 134 में से 127 प्रथम और सात द्वितीय, हाईस्कूल में 38 में 33 प्रथम व पांच द्वितीय रहे। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया।
सरकारी स्कूलों पर भारी निजी स्कूल
चंपावत। एक बार फिर सरकारी स्कूलों पर निजी स्कूल भारी पड़े। इस बार यद्यपि औपचारिक रूप से वरीयता सूची जारी नहीं की गइ है, लेकिन फिर भी शीर्ष स्थानों पर निजी स्कूल आगे रहे। और इसमें भी विवेकानंद विद्या मंदिर ने कमाल किया है। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर और खेतीखान के वीवीएमआईसी कॉलेज ने डंका बजाया है। हाईस्कूल में चंपावत वीवीएमआईसी के चार छात्र शीर्ष नंबर पर रहे। तो टॉप टेन में भी सात छात्र-छात्राएं वीवीएमआईसी से हैं। इसी तरह इंटर बोर्ड परीक्षा में दस में से नौ छात्र-छात्राएं वीवीएमआईसी के ही रहे। वैसे इस बार निजी स्कूलों की तरह ही पास होने के मामले में सरकारी विद्यालय भी पीछे नहीं रहे। लेकिन अधिक अंक लाने में वे निजी स्कूलों से कोसो पीछे रहे।
विज्ञापन

बाधित पढ़ाई के बीच बेहतर नतीजे...
चंपावत। कोरोना संक्रमण से भले ही पढ़ाई प्रभावित हुई हो, परीक्षा न हो पाई हो, लेकिन परीक्षा परिणाम ने इतिहास बना दिया है। ऐसा नतीजा कभी नहीं आया। ज्यादातर छात्र-छात्राएं पास हो गए और वह भी बगैर परीक्षा दिए। हाईस्कूल में 99.10, तो इंटर में 99.92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। 2020 की अपेक्षा इस बार हाईस्कूल में 14.17 प्रतिशत ज्यादा विद्यार्थी पास हुए। जबकि इंटर में 2020 की तुलना में 12.48 प्रतिशत अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

चंपावत जिले का परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में):
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2015: 72.50- 68.97
2016: 77.81- 86.79
2017: 77.22- 86.30
2018: 80.40- 83.80
2019: 82.92- 92.69
2020: 84.93- 86.44
2021- 99.10- 99.92
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें