फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करने के लिए पहाड़ी पर नहीं चढ़ेंगे बर्दाखान क्षेत्र के लोगों

विज्ञापन
बरदाखान में मोबाइल टावर लगने पर मिठाई खिलाकर खुशी जताते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपाव)। बाराकोट के बर्दाखान क्षेत्र के लोग अब संचार सुविधा से जुड़ गए हैं। यहां की दो हजार से अधिक आबादी के लिए कोई भी संचार सेवा नहीं थी। यहां एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के काम करने से लेागों को संचार सुविधा मिलने लगी है। इससे गदगद लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी आदि लोग लंबे समय से मोबाइल टावर लगाने की मांग कर रहे थे। लोग पहाड़ों के ऊंचे स्थानों में जाकर बात करने के लिए मजबूर थे।
मोबाइल नेटवर्क न होने से कोरोना काल में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित रही थी। मोबाइल टावर लगने से बर्दाखान, पठलती, भनार, नदेड़ा, जिंडी, काकड़, बिसराड़ी, घाट, सिमाड़, पट्यूड़ा, चौमला, देवराड़ी आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस पर दीनानाथ, जगदीश, गणेश, धीरज, नवल किशोर, कैलाश जोशी, नवनीत जोशी आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन

गांवों के विकास की सामूहिक पहल पर मिली शाबासी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के रैगांव में मेरा गांव मेरा अभिमान के तहत आधारभूत ढांचे को सशक्त कराने के लिए कराए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, प्रधान नेहा अधिकारी ने लोगों की जरूरत के अनुरूप कार्य करने के लिए पंचायत की पीठ थपथपाई।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण कार्यों, रास्तों के सुधारीकरण, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड बनाने और उनकी कमियों को दूर करने के लिए गांव में शिविर लगाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव में एलोपैथिक अस्पताल खोलने सहित कई मांगें भी उठाई गई। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश राय ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें