फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप का शटर तोड़ने का प्रयास

Wed, 26 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी के लिए चोरों द्वारा शटर तोड़ने का किया गया प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेले से शहर में चकाचौंध के बीच चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात चोरों ने शहर के एक बड़े मोबाइल शॉप के शटर को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना से शहर के दुकानदारों में खौफ है।

इन दिनों मां पूर्णागिरि मेले के चलते शहर में 24 घंटे श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी है, इसी का फायदा उठाते हुए बाहर के चोर गिरोहों ने क्षेत्र में डेरा जमाया है। सुरक्षा की लचर व्यवस्था के चलते गिरोह पिछले कुछ समय से बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात चोरों ने पीलीभीत चुंगी के पास मोबाइल हार्ट शॉप का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन शटर नहीं टूटने से चोर मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। चौंकाने वाली बात तो यह है कि घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर रात के वक्त पीलीभीत चुंगी में पुलिस फोर्स तैनात रहता है, लेकिन पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। इतना तय है कि यदि चोर मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर घटना को अंजाम देने में कामयाब होते तो क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


दुकान स्वामी धर्मेंद्र महर ने बताया कि चोरी नहीं होने से उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस को मौखिक रूप से घटना के बारे में बता दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें