चंपावत में कूड़े के ढेर में लगाई आग।
- फोटो : अमर उजाला
ललुवापानी रोड में नगरपालिका के कूड़े के ढेर में अराजक तत्वों के आग लगाने से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो गया है। कूड़े के ढेर में पॉलिथीन के आग पकड़ लेने से चारों ओर जहरीला धुआं फैल रहा है।
नगरपालिका की ओर से कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें काफी समय लग रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि कूड़े में पालिका की ओर से आग नहीं लगाई जाती है। यह शरारती तत्वों का काम है। आग को मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कूड़े में आगे लगाते पकड़े जाने पर अराजक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।