फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से एक लाख के कार्य कराएंगे

Fri, 05 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हेमेश खर्कवाल ने ग्राम सभा ज्ञानखेड़ा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस बीच ग्रामीणों ने चार हैंडपंप लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को चौपाल में विधायक खर्कवाल के समक्ष ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल किल्लत एवं अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सीनियर सिटीजन ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलने में दिक्कत एवं चालक-परिचालकों द्वारा बस नहीं रोकने की शिकायत की। इस पर विधायक ने एआरएम पवन मेहरा को बुलाकर उन्हें सेवा का लाभ दिलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो चालक-परिचालक सीनियर सिटीजन को सेवा का लाभ नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच ग्रामीणों ने चार हैंडपंप लगाने की मांग उठाई।

विधायक ने सड़क निर्माण एवं अन्य समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान लेेनिवि एसडीओ अजय पाल सिंह बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, ग्राम प्रधान पुष्पा, ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, हरिओम सेठी, गोपाल चंद, शिवराज कठायत, हरिदत्त पंत, अंबादत्त पंत, प्रकाश कलौनी, खुशाल राम, हयात बिष्ट, सुभाष चंद, अमित भट्ट, अनिल चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें