फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बंद के आह्वान का मिलाजुला असर

विज्ञापन
टनकपुर में चल रहे ओवरलोडेड वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सरकार के अमेरिका से हुए मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी ) करार के खिलाफ बुधवार को माओवादी विप्लव गुट के आह्वान पर नेपाल बंद का मिलाजुला असर रहा। बनबसा से सटे महेंद्रनगर का बाजार पूरी तरह बंद रहा। ब्रह्मदेव बाजार में छुटपुट दुकानें खुलीं। बुधवार साप्ताहिक बंदी के चलते बनबसा बाजार में नेपाली ग्राहकों का आवाजाही नहीं हुई।
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने अमेरिका के मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी ) के साथ करार किया है, जिसमें अमेरिका ने नेपाल को 500 मिलियन डालर का अनुदान देने की पेशकश की है। इस करार को नेपाल संसद में पारित कराना जरूरी है लेकिन नेपाल माओवादी विप्लव गुट, कम्यूनिस्ट पार्टी, क्रांतिकारी माओवादी संगठन इस समझौते का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि एमसीसी समझौते से नेपाल अमेरिका के दबाव में आ जाएगा। कंचनपुर जिले में बंद का संचालन नेपाल की कम्यूनिस्ट पार्टी के सचिव बिशारू, क्रांतिकारी माओवादी संगठन के सचिव कैलाश पीएन और देजमो अध्यक्ष विष्णु ने किया।
इधर बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी कर्मियों ने सुरक्षा के तहत वाहन स्वामियों को नेपाल नहीं जाने की सलाह दी। बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि भारत से कम लोगों ने ही नेपाल का रुख किया। नेपाल बंद से बनबसा से भारत नेपाल के बीच कस्टम से होने वाला वैधानिक व्यापार पर असर पड़ा।

ज्ञानखेड़ा में खनन सामग्री का स्टॉक। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : TANAKPUR

खनन स्टॉक से हो रही परेशानी के विरोध में टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद न?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें