फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: लापता किशोरी हल्द्वानी में नाबालिग प्रेमी संग बरामद, युवक को किशोर न्याय बोर्ड में किया जाएगा पेश

Fri, 01 Dec 2023 04:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में एक गांव से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी से पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड के एक गांव से कॉलेज के लिए निकली लापता किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी से पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंपने के साथ नाबालिग प्रेमी को किशोर न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि लोहाघाट के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग भांजी 28 नवंबर को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद से घर नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने लापता किशोरी को उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से पकड़ लिया। किशाेरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी नाबालिग प्रेमी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें