फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रॉयल्टी की बढ़ी दरों के विरोध में खनन कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खनन रॉयल्टी के बढ़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर चल्थी में प्रदर्शन करते खनन कारोबारी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नदियों से होने वाले उपखनिज की रॉयल्टी की दरों में बढ़ोत्तरी से खनन कारोबारी नाराज हैं। इसको लेकर खनन कारोबारियों ने चल्थी में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को खनन कारोबारी नेता रवि बोहरा के नेतृत्व में चल्थी में खनन कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। कारोबारियों का कहना है कि एक राज्य एक रॉयल्टी लागू होने से पहाड़ी क्षेत्र में खनन कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंपावत जिले के चल्थी क्षेत्र में लधिया नदी से खनन होता है। बीते 18 जनवरी को पहाड़ एवं मैदान में खनन रॉयल्टी को एक समान किया गया है। जिले के चल्थी क्षेत्र, टनकपुर क्षेत्र एवं घाट क्षेत्र से खनन होता है। जिले भर में पिछले वर्ष 2021-22 में 931770 घन मीटर उप खनिज निकासी हुई है।
कारोबारियों ने शीघ्र रॉयल्टी दरों में संशोधन न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में उमेश खर्कवाल, प्रवीन नेगी, हरीश बोहरा, प्रेम बोहरा, बालम बोहरा, पान देव भट्ट, मनोहर नेगी, संजय नेगी, अर्जुन बोहरा, गणेश बोहरा, महेंद्र बोहरा, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें