फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट ब्लॉक के 12 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन
बाराकोट में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में विकास कार्यों को लेकर बीडीओ बीबी जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विभागीय अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नर्सरी निर्माण योजना, क्लस्टर कार्ययोजना, न्याय पंचायत वल्सों में बंजर भूमि विकास के तहत पौध निर्माण आदि पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि ब्लॉक में 12 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें से छह सरोवरों में 15 फरवरी के बाद मत्स्य विभाग की ओर से बीज डाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि नौला निर्माण योजना के अंतर्गत 25 नौलों का कार्य पूरा कर लिया गया है और सात नौलों का कार्य फरवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि फिश टैंकों के अंतर्गत 50 के लक्ष्य के सापेक्ष 40 टैंकों का कार्य प्रगति पर है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत 70 आवासों में से 69 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि बहादुर सिंह फर्त्याल, सहायक खंड विकास अधिकारी खजान जोशी, डीपीओ एसके गुप्ता सहित मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें