फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: टनकपुर में खनन कारोबारी को संदिग्ध हालात में लगी गोली, सीओ बोले- विवाद के चलते भतीजे पर शक

Tue, 09 Jul 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर में कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा नायकगोठ में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में खनन कारोबारी को गोली लग गई। परिजन कारोबारी को गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

टनकपुर में कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा नायकगोठ में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में खनन कारोबारी को गोली लग गई। परिजन कारोबारी को गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस को शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ में सोमवार रात करीब 11 बजे गोली लगने से खनन कारोबारी दीपक सिंह उर्फ बिट्ठल घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। बताया कि डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने घायल का प्राथमिक इलाज किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar: युवती को अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म, 24 साल का उमेश चंद्र गिरफ्तार; जानिए क्या बोली पीड़िता
विज्ञापन


डाॅ. शुक्ला ने बताया कि गोली सीने में लगी है, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। सूचना पर रात में ही कोतवाल उपाध्याय और एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने नायकगोठ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। किसी विवाद में घायल के भतीजे पर ही गोली चलाने का शक है।

खनन कारोबारी को गोली मारने के मामले उसके ही भतीजे पर शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

- शिवराज सिंह राणा, सीओ, टनकपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें