टनकपुर (चंपावत)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सोमवार को मैराथन दौड़ करवाई। इसमें जिले के 45 पुरुष और 30 महिलाओं ने दौड़ लगाई। पुरुष 10 किमी और महिलाएं पांच किमी दौड़ीं।
स्टेडियम मैदान से शुरू हुई दौड़ का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीओ अविनाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडेय ने किया। पुरुष ओपन वर्ग में पवन सिंह रसवाल, जतिन चंद, अरुण राणा, अनिल सिंह, कृष्णानंद भट्ट, कमल भट्ट क्रमश: पहले छह स्थानों पर विजेता रहे। वहीं महिला ओपन वर्ग में पहले छह स्थानों पर क्रमश: नीतू, पायल, अंकिता बोहरा, प्रिया चंद, भगवती, सपना रहीं।
समापन पर मुख्य अतिथि सीओ वर्मा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी निर्णायक थे। इस मौके पर मुकेश चंद्र शर्मा, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ललित मोहन भट्ट, विजय रावत, सूरज पांडे, चंद्रशेखर ओली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।