फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक गहतोड़ी ने अधिकारियों को दिए समस्या सुलझाने के निर्देश

विज्ञापन
टनकपुर में लोगों से मुख्यमंत्री के लिए वोट की मांग करते पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री के उपचुनाव के लिए क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। मुख्यमंत्री के उपचुनाव संयोजक पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

गहतोड़ी ने क्षेत्र के दूरस्थ गढ़ीगोठ गुदमी एवं चंदफार्म में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, कैप्टन मोहन चंद, विक्रम शाह, भरत प्रसाद, विनोद भारती, बहादुर सिंह थापा, सुरेश उप्रेती, लक्ष्मी देवी, शोभा जोशी आदि थे। इसके बाद गहतोड़ी ने बमनपुरी गांव के प्राइमरी स्कूल स्ट्रांगफार्म में बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हुड्डीनदी से हो रहे भूकटाव को रोकने, कुष्ठ आश्रम तक के जर्जर संपर्क मार्ग को सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, बीपीएल राशन कार्ड बनाने, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने टेंट सामग्री एवं सिलाई मशीन दिलाने की मांग की। इस पर गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर संबंधित विभाग के माध्यम से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रधान भावना नेगी की अध्यक्षता में प्रकाश गोस्वामी ने संचालन किया।
उधर मनिहारगोठ और नगर पालिका सभागार टनकपुर में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक ने प्रदेश महामंत्री सुराज खान की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिताने की अपील की। वहां पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, उपप्रधान नजीर हुसैन, अमजद हुसैन, शाहिद अली, मुन्ना लाल गौतम, हरीश भट्ट, नसरुद्दीन, हाजी शफीकुर्रहमान आदि थे।
विज्ञापन

सहकारी साधन समितियों के सदस्य करेंगे सीएम का समर्थन
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र मंच-तामली के बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति के 1500 से अधिक सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन का एलान किया है। मंच साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष शेर सिंह महर की पहल पर सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को जिताने का संकल्प लिया। हरतोला समिति की अध्यक्ष चंद्रकला जोशी, तामली सिमियाउरी समिति के अध्यक्ष अमर सिंह, चंपावत समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी, धूरा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी और टनकपुर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह आदि ने भी उपचुनाव में मुख्यमंत्री के समर्थन की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें