फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी संपत्तियों व स्वास्थ्य का खयाल रखें पूर्व सैनिक

विज्ञापन
बनबसा में गौरव सेनानी कल्याण समिति के कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्यअतिथि कर्नल बीडी जोशी।सं? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की ओर से आयोजित पुनर्मिलन सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने दिवंगत ब्रिगेडियर विनोद चंद एवं सूबेदार इंद्र चंद को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन में पांच पूर्व सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ली। मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक सेवानिवृत्त कर्नल बीडी जोशी ने बढ़ते साइबर अपराध और अतिक्रमण की घटनाओं को देखते हुए पूर्व सैनिकों को अपनी संपत्तियों और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पुनर्मिलन सम्मेलन में गोविंद बल्लभ भट्ट ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं को हल करने एवं ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी। बनबसा कैंटीन प्रबंधक एनडी पांडेय ने पूर्व सैनिकों की कैंटीन संबंधी समस्याओं के समाधान का हल निकालने की बात कही।
कै. भानी चंद ने ईसीएचएस की किसी तरह की परेशानी को ईसीएचएस के प्रशासनिक अधिकारी व संगठन के समक्ष रखने की बात कही। नए सेवानिवृत्त सैनिक सूबेदार अमर सिंह, हवलदार दीपक मेहरा, नायक मोहन चंद, लोकेंद्र चंद, देवेंद्र सिंह का संगठन में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, कै. खेमानंद, सूबेदार बीबी पांडेय, ह. भूपाल दत्त भट्ट, चंद्र बल्लभ बेलवाल, डीडी कापड़ी, विक्रम सिंह खाती, चंद्रशेखर चंद आदि ने सहयोग दिया।

बनबसा गौरव सेनानी कल्याण समिति कार्यक्रम में नए जुड़े सदस्यों का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें