चंपावत/टनकपुर। नियमित मानदेय दिलाने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने बारिश के बाद भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
आशाओं को मनाने पहुंचे सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी की काम पर वापस लौटनेे की अपील ठुकरा दी। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आशाओं का कहना था कि उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है।
इसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनाव में उठाना पड़ेगा। ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी जोशी और जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने नेतृत्व किया। वहां संगीता, लता, तनुजा पांडेय, विमला महर, नीलू, चंद्रकला जोशी, सीता चौधरी, कविता, कमला जोशी, लक्ष्मी पांडेय आदि रहीं।
वहीं सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से टनकपुर की आशा वर्करों में भी खासा आक्रोश है। संगठन की अध्यक्ष लीला ठाकुर ने कहा कि सरकार आशा वर्करों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है।
कहा कि समय रहते सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। धरना-प्रदर्शन में पूनम सक्सेना, मीना चंद, निर्मला महर, माया चौहान, रेखा वाल्मीकि, राखी कुंवर, पुष्पा चौहान, दुर्गा देउपा, मोहनी जुकरिया, शकुंतला भंडारी आदि थीं।