फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत को सूबे की आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे : धामी

विज्ञापन
चंपावत जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध् - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नामांकन के बाद मोटर स्टेशन पर हुई जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को एक आदर्श विधानसभा सीट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अपने लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी की सराहना करते हुए कहा कि जिन्हें आपने विधायक बनाया वह मुझे यहां लेकर आए हैं। मैं मुख्यमंत्री तो बन गया लेकिन उस पर जनता की मुहर लगनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि यहां गोल्ज्यू सर्किट बनाएंगे और श्यामलाताल को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भी यह समझती है कि विकास तो सरकार ही कर सकती है। ऐसे में जब सरकार का मुखिया उसका प्रतिनिधि बनना चाहता है तो एक विपक्षी विधायक को क्यों चुना जाए।
जिला प्रभारी चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, सह प्रभारी रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सरिता आर्या आदि ने भी मतदाताओं से मुख्यमंत्री को चुनने की अपील की।
विज्ञापन

कुमाऊंनी में की मार्मिक अपील
मुख्यमंत्री धामी ने भाषण के अंत में महिलाओं से कुमाऊंनी बोली में मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा- मैं तुमर च्यल छूं, तुमुल ख्याल रखना छ। यांक लोग मदद करनान, मैं तुमर हर सुख दुख में काम उन। तुमर धन्यवाद करनहन शब्द न होनी। अब सब तुम्हारे हाथ में छ। मेल सब देख हया चंपावत में की की विकास कार्य हुन छन
(मैं तुम्हारा बेटा हूं, अब तुमने मेरा ख्याल रखना है। यहां के लोग मदद करते हैं, मैं तुम्हारे हर सुख दुख में काम आऊंगा, अब सब तुम्हारे हाथ में है। मैंने देख लिया है कि चंपावत में क्या-क्या विकास कार्य होने हैं)।
विशन चुफाल और फकीर राम को लगाई आवाज
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा के बीच में अपने सहयोगियों को याद किया। उन्होंने कुमाऊंनी भाषा में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल और गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा को आवाज लगाई तो जनसभा स्थल में ठहाके गूंज उठे। संवाद
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी महफिल लूटी
चंपावत। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पूरा भाषण धाराप्रवाह कुमाऊंनी बोली में दिया। उन्होंने कहा कि चंपावत से पुष्कर धामी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो यहां विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि धामी जी को जीत की माला पहनाने का समय आ गया है।
सभी नेताओं को दी गई हैं खास जिम्मेदारियां
चंपावत। भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंत्रियों और विधायकों को विभिन्न इलाकों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पूरे भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने अभी से ही चंपावत में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें