फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में हो मेडिकल काॅलेज का निर्माण

Sat, 05 Oct 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कैंप कार्यालय में सीएम के सचिव से दस सूत्री मांगों को लेकर चर्चा करते समिति के लोग।संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला विकास संघर्ष समिति ने चंपावत में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की है। समिति ने सीएम की विधानसभा में विकास कार्यों की जानकारी लेने और सीएम कैंप कार्यालयों की गतिविधियों का आंकलन करने पहुंचे मुख्यमंत्री के सचिव जगदीश कांडपाल को 10 सूत्री मांगों का पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी के नेतृत्व में समिति के लोगों ने डिप्टेश्वर झील निर्माण, धौन-दियूरी चल्थी, गौड़ी किमतोली, खेतीखान धामीसौन चंपावत सड़क के निर्माण, चंपावत के ढकना बढोला में मेडिकल काॅलेज की स्थापना, स्टेडियम निर्माण आदि मांगों पर चर्चा कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विकास की डोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम होना चाहिए। इस दौरान दिनेश पांडेय, जनार्दन चिलकोटी, विनोद वर्मा, हरीश चौधरी, राम सिंह मनराल, कुलोमणी पंत, रमेश पुनेठा, मोहन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें