फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. वाजश्रवा और अधिकारी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य सर्विसेज खेल प्रतियोगिता में फर्राटा रेस के विजेता डॉ.वाजश्रवा आर्य को मेडल पहन - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। हरिद्वार में 27 मार्च तक हुए उत्तराखंड सर्विसेज मास्टर एथलेटिक्स में चंपावत जिले के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर हाईस्कूल मिर्तोला के शिक्षक हरीश सिंह अधिकारी ने पांच हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया, जबकि चंपावत जिले के निवासी संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य 100 मीटर दौड़ में चैंपियन बने। दोनों खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. आर्य और अधिकारी दोनों ही नामचीन एथलीट रहे हैं। उनके उम्दा प्रदर्शन पर सीईओ भानुप्रताप सिंह, बीईओ महीप तिवारी, सिप्टी के प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कविता और मनोज क्वार्टर फाइनल में
पिथौरागढ़। हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सर्विसेज की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत और राजकीय इंटर कॉलेज शैलकुमारी के व्यायाम शिक्षक मनोज वर्मा ने मिक्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। दोनों खिलाड़ी मंगलवार को सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने के लिए खेलेंगे।
प्री-क्वार्टर फाइनल में कविता और मनोज ने शानदार खेल दिखाते हुए तमिलनाडु की एन मेकाला, बी मोहन कुमार की जोड़ी को 21-11, 21-13 अंकों के साथ हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ये पहला मौका है जब राज्य की पहली मिक्स डबल्स की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। उनकी जीत पर टीम मैनेजर पुष्कर नेगी, टीम कोच भुवन चंद्र जोशी, भूपेंद्र बसेड़ा, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें