फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 11 महिलाओं और बच्चियों को बांटी गई महालक्ष्मी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का संचालन प्रसव के बाद मां और कन्या शिशु की देखभाल को लेकर किया जा रहा है। प्रथम चरण में इस योजना का लाभ एक अप्रैल 2021 से 30 जून 2021 तक जन्मी कन्याओं को मिलेगा। योजना के तहत महिला को प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर एक-एक किट एवं जुड़वा बच्चियों के जन्म पर महिला को एक एवं बच्चियों को पृथक दो किट दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में बाल विकास विभाग की ओर से 537 बच्चियों को चिह्नित किया है जिनका जन्म एक अप्रैल से 30 जून तक की अवधि में हुआ है। योजना के वर्चुअली शुभारंभ के अवसर पर डीएम विनीत तोमर ने 11 महिलाओं एवं बच्चियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। किट में गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम, सूखी खुबानी, अखरोट, जुराब, स्कार्फ, तौलिए, ब्लेंकेटस, शाल, बेडशीट, सैनेटरी नेपकिन, सरसों का तेल, नेल कटर, साबुन, कपड़े धोने का साबुन तथा कन्या शिशु के कपड़े, सूती लंगोट के कपड़े, बेबी तौलिए, साबुन, तेल, पावडर, रबर सीट, बेबी ब्लेंकेट, टीकाकरण कार्ड, स्तनपान, पोषाहार कार्ड आदि सामग्री शामिल है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल के अलावा लाभार्थी और अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें