फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नेपाली यात्री बने जहरखुरानी का शिकार

Thu, 20 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
जहरखुरानों ने लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज बसों में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह ने दो नेपाली यात्रियों को बेहोशी की दवा खिलाकर लूट लिया। बृहस्पतिवार की सुबह किसी ने फोन पर 108 को महाराणा प्रताप गेट के पास दो युवकों के बेहोश पड़े होने की सूचना दी। जिस पर 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। उनके पास मिले कागजातों दर्ज नाम पते के मुताबिक पीड़ित गणेश (30) पुत्र अमर सिंह, उमेश (18) पुत्र सुरेंद्र सिंह हैं।
विज्ञापन


वह दोनों नेपाल के बैतड़ी जिले के रहने वाले हैं। अर्द्धबेहोशी की हालत में पीड़ितों ने बताया कि वे गुजरात के होटल में काम करते हैं। अपने घर नेपाल जाने को दिल्ली से बनबसा के लिए रोडवेज की बस में सवार हुए थे। पीड़ितों के पूरी तरह होश में न आने के कारण उनके साथ हुई लूट के बारे में पता नहीं चल सका। चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि पीड़ितों को नशीली दवा खिलाकर बेहोश किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें