फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी और पुलिस टीम ने बॉर्डर पर की ज्वाइंट कांबिंग 

Thu, 20 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
एसएसबी ने जंगल में की कांबिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पाकिस्तान में सर्जिकल अटैक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा तंत्र खासा अलर्ट है। सीमा पार से हो रही आवाजाही पर सुरक्षा तंत्र पैनी नजर रख रहा है। बृहस्पतिवार को एसएसबी और पुलिस के जवानों ने ज्वाइंट कांबिंग कर बॉर्डर का चप्पा-चप्पा छाना। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों से सीमांत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


एसएसबी के कमांडेंट केसी राणा के निर्देश पर बूम में तैनात एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी और पुलिस टीम ने बूम पूर्णागिरि से लगे नेपाल बॉर्डर में सघन कांबिंग की। कंपनी कमांडर केशव राम ने बताया कि उचौलीगोठ से बूम तक सीमा से लगे जंगल में सघन कांबिंग की गई। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा पर खासी चौकसी बरती जा रही है।

जंगल के चोर रास्तों से आवाजाही करने वालों को गहन पूछताछ के बाद छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांबिंग के दौरान फिलहाल बॉर्डर पर कोई संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं मिली। कांबिंग दल में पुलिस उपनिरीक्षक दामोदर भट्ट, एसएसबी जवान भगवती प्रसाद, सुनील प्रजापति, गंगाराम, लखविंदर सिंह, पुलिस जवान दीपक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें