फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बेहतरीन डीजल औसत पर लोहाघाट डिपो को मिला पहला स्थान

Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बेहतर डीजल औसत और बसों के संचालन पर प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर खुशी जताते एजीएम केएस राणा,
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो को बस उपयोगिता और अच्छी डीजल औसत के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। डिपो को मिले पुरस्कार पर रोडवेज कर्मियों ने खुशी जताते हुए इसे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत बताया है।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक आनंद श्रीवास्तव ने लोहाघाट डिपो को बस उपयोगिता में पर्वतीय क्षेत्र में 332 किमी प्रति बस प्रतिदिन और डीजल औसत 4.99 लीटर पर प्रदेश में प्रथम पुरस्कार दिया साथ ही समग्र प्रदर्शन में प्रदेश में दूसरा स्थान का पुरस्कार एजीएम केएस राणा को दिया। चालक दिलेर सिंह को बेहतर डीजल औसत और सबसे अधिक वाहन चलाने तथा परिचालक इरशाद अहमद को साल में सर्वाधिक आय देने पर डिपो में पहला पुरस्कार दिया गया। एजीएम राणा ने बताया यह पुरस्कार समस्त लोहाघाट डिपो के चालक परिचालकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें