फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज की बस ने फिर दिया दगा...

Fri, 03 Nov 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क पर अमोड़ी-स्वांला के बीच खराब रोडवेज की बस। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज की खटरा बस ने यात्रियों को फिर दगा दिया। इस बार पिथौरागढ़ डिपो की बस ने देहरादून से पिथौरागढ़ जा रहे 25 मुसाफिरों को बीच मंझधार में छोड़ दिया। आधे घंटे के इंतजार के बाद यात्रियों को दूसरे वाहनों से मंजिल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ डिपो की देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही बस (यूके 07पी/ ए 2820) शुक्रवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी और स्वांला के बीच खराब हो गई। बस के स्टाफ ने खामी को दूर करने का प्रयास किया लेकिन कोशिश नाकाम रही। फंसे बस के यात्रियों को 30 मिनट तक फजीहत झेलनी पड़ी। बाद में यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। बस परिचालक दिवान सिंह सामंत ने बताया कि इंजन में खराबी आ गई। इस साल दस माह में 47 बस टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें