चंपावत में क्रिकेट मैच में शॉट मारता लोहाघाट का बल्लेबाज।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) के तत्वावधान में रविवार को हुए क्रिकेट मुकाबले में लोहाघाट ने चंपावत को तीन विकेट से शिकस्त दी।
इस मैच में चंपावत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 100 रन बनाए। दीपक ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। जबकि लोहाघाट के राजू ने तीन विकेट लिए। जवाब में लोहाघाट की टीम ने 101 रनों का विजयी लक्ष्य विजय सिंह के 35 रनों की बदौलत महज 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर बना लिया। चंपावत के दीपक ने दो खिलाडिय़ों को आउट किया।
यूसीए के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि इस मैच में हुए प्रदर्शन के आधार पर चंपावत व लोहाघाट की संयुक्त टीम बनाई गई है। चंपावत के शंकर के नेतृत्व में बनाई गई टीम में सूरज, सुमित, दीपक, सुनील, मोहित, विमल, लोहाघाट के संजयनाथ, नीरज पाटनी, विजय कुमार, कुशाग्र सिंह, राहुल धौनी, भूपेंद्र धौनी, राजू धौनी, विवेक मेहता शामिल किए गए हैं। इस टीम का मुकाबला टनकपुर से होगा। जिसके प्रदर्शन के आधार पर चंपावत जिले की टीम का चयन किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, वीके सिंह, प्रदीप बोरा, मुन्ना राय, सुनील गड़कोटी आदि मौजूद थे।