फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से बिक रही थी शराब, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
चंपावत में गोदाम से शराब की बिक्री करने की शिकायत मिलने के बाद कागजात की जांच करते आबकारी निरीक्ष - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने अंग्रेजी शराब के एक गोदाम से शराब की फुटकर बिक्री करते हुए पकड़ा है। इस मामले में गोदाम संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच पर माल और स्टॉक में गड़बड़ी नहीं मिली। फिलहाल गोदाम को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मंगलवार शाम पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर एक व्यक्ति के जरिये गोदाम से शराब खरीदी गई। गोदाम से शराब की एफएलटू (फॉरेन लिकर लाइसेंस) की फुटकर बिक्री लाइसेंस की शर्तों के नियमों का उल्लंघन है। इसके चलते एफएलटू के संचालक मोहित गोस्वामी और मोहित सिंह रैंसवाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 64 के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें