रीठा साहिब गुरुद्वारे में जल्द ही पुस्तकालय बनेगा। इसके लिए इन दिनों यहां कार सेवा से पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि पुस्तकालय के लिए कार सेवा से भवन का निर्माण किया जा रहा है। नानकमत्ता गुरुद्वारे के मुख्य बाबा तरसेम सिंह, बाबा जगतार सिंह आदि के मार्गदर्शन पर यह काम चल रहा है। पीलीभीत, बरेली, आगरा, नानकमत्ता, खटीमा, पूरनपूरन, बिलासपुर, रामपुर, हल्द्वानी आदि की संगत के अलावा स्थानीय लोगों ने इस काम में सहयोग किया है।
भवन का निर्माण अपने आखिरी दौर पर है। पुस्तकालय भवन का निर्माण करीब दस लाख रुपये में होगा। इस पुस्तकालय में सिक्ख धर्म के ग्रंथों के अलावा अन्य धार्मिक साहित्य सहेजा जाएगा।