फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट करो

Fri, 31 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
सूखीढांग से शराब की दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बृजनगर सूखीढांग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की अंग्रेजी शराब की दुकान धूरा मार्ग पर शिफ्ट करने के विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने सूखीढांग के राममंदिर चौक में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। समाजसेवी नारायण दत्त खर्कवाल की अध्यक्षता और तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी के संचालन में धरना स्थल में सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने का विरोध किया।

महिलाओं ने किसी भी कीमत पर धूरा मार्ग पर दुकान नहीं खोलने देने का ऐलान किया। नशा विरोधी अभियान चलाने वाले कुमाऊंनी कवि प्रकाश जोशी शूल ने कहा कि जब तक दुकान हट नहीं जाती है आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर धूरा की प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह राना, कैलाश चंद्र चौड़ाकोटी, ईश्वरी दत्त जोशी, दीवान सिंह, बृजमोहन, गोविंद पाठक, श्याम दत्त जोशी, हयात सिंह, डॉ.केपी मंडल, महेंद्र सिंह, उमा देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी, नीला देवी, जानकी देवी, मुन्नी देवी, खीमा देवी, मोहिनी देवी, ललिता देवी, ममता देवी, सरस्वती देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, केशवी देवी, कुंती देवी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें