बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम मजगांव के एक ग्रामीण को तेंदुआ ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने हिम्मत कर शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि रविवार की दोपहर मजगांव निवासी त्रिलोक सिंह (50) चकरपुर से सोनिया नाले के रास्ते अपने घर आ रहे थे।
इसी बीच रास्ते में अचानक तेंदुआ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को जानकारी दे दी है। ग्रामीणों का कहना है की इन दिनों गांव में तेंदुआ दिखाई दे रहा है।
पूर्व में भी कहीं मवेशियों को तेंदुआ अपना निवाला चुका है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़कर अन्यत्र भेजने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से पीड़ित त्रिलोक सिंह का उपचार और उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद