फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अचानक दंपती पर झपटा तेंदुआ: पांव में मारा पंजा...हाथ में गड़ाए दांत; फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला रहा

Tue, 07 May 2024 08:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

पिथौरागढ़ हाईवे पर सोमवार की देर शाम को बस्तिया और सूखीढांग के बीच अमरुबैंड के पास तेंदुए ने स्कूटी सवार दंपती पर हमला कर दिया। हमले में तेंदुए ने युवक के बाएं हाथ पर दांत गड़ाए और पांव पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ हाईवे पर सोमवार की देर शाम को बस्तिया और सूखीढांग के बीच अमरुबैंड के पास तेंदुए ने स्कूटी सवार दंपती पर हमला कर दिया। हमले में तेंदुए ने युवक के बाएं हाथ पर दांत गड़ाए और पांव पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। आगे से पिकअप आने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया जिससे दंपती बाल-बाल बच गया। रात में ही उप जिला अस्पताल में घायल का प्राथमिक इलाज किया गया। दंपति टनकपुर से घर लोहाघाट के सुईं लौट रहा था। सूचना मिलते ही दोपहिया वाहन चालकों में दहशत मच गई है।

लोहाघाट के सुईं निवासी रमेश चंद्र (48) पुत्र कैलाश चंद्र सोमवार की शाम को पत्नी सरिता के साथ स्कूटी से टनकपुर से अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर अमरुबैंड के पास अचानक तेंदुए ने स्कूटी पर झपट्टा मार दिया। असंतुलित होकर स्कूटी गिर गई। तेंदुए ने रमेश के बाएं हाथ पर दांत गड़ा दिए जबकि पंजे लगने से उनका पैर जख्मी हो गया। इस बीच अचानक आगे से एक पिकअप आ गया जिससे डरकर और शोर से तेंदुआ दंपती को छोड़कर जंगल में भाग गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Fire in Uttarakhand Forest: कैसे बुझे जंगलों की आग जब सरकारी महकमे के आंकड़े अलग-अलग, सबको आगे निलने की होड़

घायल रमेश और उनकी पत्नी को रात में उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इधर सूचना मिलते ही हाईवे पर बाइक से आवागमन करने वालों में दहशत फैल गई। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को सतर्क किया जा रहा है। बस्तिया, बृजनगर, चल्थी बैरियर पर कर्मी तैनात कर एहतियातन दोनों ओर से सुबह और शाम को एक साथ दोपहिया वाहन चालकों को रवाना किया जाएगा।

पिछले वर्ष इसी क्षेत्र में 12 लोगों पर हुआ थ तेंदुए का हमला
जिस क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को तेंदुए ने दंपती पर हमला किया, उसी क्षेत्र में पिछले वर्ष भी तेंदुए ने 12 लोगों पर हमला कर घायल किया था। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि हमलावर तेंदुआ क्या पिछले वर्ष वाला ही है या कोई दूसरा। बता दें कि पिछले वर्ष पहली घटना बस्तिया और सूखीढांग के बीच 18 अप्रैल 2023 को हुई थी जिसमें तेंदुए ने इमरान को घायल किया था। इसके बाद एक के बाद एक 12 लोगों पर तेंदुए का हमला हुआ था। अंतिम हमला 25 सितंबर 2023 को सूखीढांग के पास किया था जिसमें पूरन चंद्र तिवारी घायल हुए थे।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया था जिसमें एक बार तेंदुए को इंजेक्शन लगा भी था लेकिन वह चट्टानों में चला गया और हाथ नहीं आ सका। अब उसके करीब आठ माह बाद फिर हमलावर होने की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें