फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएमश्री जीआईसी लोहाघाट में जूनियर स्तर पर स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ

Tue, 16 Apr 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पीएश्री जीआईसी लोहाघाट में स्मार्ट कक्षाओं के शुभारंभ मौके  पर मौजूद छात्र। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंडित बेनीराम पुनेठा पीएमश्री जीआईसी लोहाघाट में छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके जरिए छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन माध्यम से भी पठन-पाठन करेंगे। अभिभावक संघ के वरिष्ठ सदस्य मदन सिंह बोहरा ने कंप्यूटर स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे बताया कि जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। भविष्य में सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटर स्तर पर स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य पूर्व वर्ष से चल रहा है।
आईटी सेल के प्रशिक्षक भुवन सिंह प्रथोली ने जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पठन पाठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन नवीन पांडे ने किया। इस मौके पर शिक्षक हरिहर चंद्र भट्ट, विनोद चंद्र पांडे, दीपक भट्ट, कैलाश नाथ गोस्वामी, हरिशचंद्र पंगरिया, मोनिका सिंह, ज्योत्सना बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें