फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर को होगा लड़ीधूरा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते आयोजक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव 17 अक्तूबर से शुरू होगा। चार दिनी महोत्सव में शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन के लिए सोमवार को तैयारी बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इस बार महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने के लिए अमृत महोत्सव भी होगा लेकिन इस बार शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, घड़ा फोड़, रस्साकशी प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को 15 हजार रुपये और उपविजेता को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिले के बाहर से आने वाली टीम को सरकारी बसों के किराए के अनुसार मार्ग व्यय दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार 35 सौ, तृतीय 25 सौ, चतुर्थ पुरस्कार दो हजार, पांचवें को 15 सौ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। परिषदीय परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं को 15-15 हजार रुपया नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में जगदीश सिंह अधिकारी ने संचालन किया। बैठक में प्रदीप सिंह ढेक, देवेंद्र सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, नवीन जोशी, रमेश चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, मनोज जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें