चंपावत। पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ में शिक्षकों की कमी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। विद्यालय में विज्ञान विषय समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जीआईसी दिगालीचौड़ में हाईस्कूल में विज्ञान, कला, इंटर में संस्कृत, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त हैं। पद रिक्त होने के चलते 448 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। अभिभावक पार्वती देवी ने कहा कि महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विभाग को कई बार इस बारे में अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। रेखा देवी ने कहा कि नेपाल सीमा से लगे इस विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती जल्द से जल्द की जाए।
विद्यालय में यह पद हैं रिक्त
लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ में हाईस्कूल में विज्ञान, रंजन कला, इंटरमीडिएट में संस्कृत, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं।