टनकपुर (चंपावत)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। एथलेटिक्स में अंडर-14, 17 आयु वर्ग और ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
सोमवार को उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ीधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अंडर-14 आयु वर्ग बालक लंबी कूद में कृष्ण चौहान प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय, हर्षित विश्वकर्मा तृतीय और बालिका वर्ग में गहना मैहर प्रथम, प्रीति जोशी द्वितीय, खुशबू भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग पंकज मेहरा, आर्यन पुजारी, हर्षित अधिकारी, बालिका वर्ग में करीना प्रथम, रोशनी द्वितीय, गुंजन क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं।
1500 मी. दौड़ बालक वर्ग में पंकज मेहरा, दीपांशु गहतोड़ी, हर्षित अधिकारी, बालिका वर्ग में महक, हिमांशी बोहरा, प्रीति जोशी, 100 मीटर बालक वर्ग में कृष्णा, विनय ठुकराती, हरि सिंह सामंत, बालिका वर्ग में गहना, संजना बोहरा, दुर्गा, शॉट पुट बालक वर्ग में हर्षित विश्वकर्मा, नितिन भंडारी, हर्षित बोहरा, बालिका वर्ग में गुंजन, दुर्गा, मनीषा धामी प्रथम, द्वतीय, तृतीय रहे।
अंडर-17 लंबी कूद बालक में हेमंत राणा, युवराज, शिवांश, बालिका में सोनी जोशी, प्रार्थना, रिया बोहरा, शॉट पुट बालक में युवराज, निखिल भट्ट, संदीप सिंह, बालिका में नेहा कठायत, प्रियंका, आरुषि बोहरा, 1500 मीटर दौड़ बालक में मिथिलेश सिंह, विनीत सिंह अधिकारी, सुमित कुमार, बालिका में अंजलि पुजारी, प्रार्थना, रिया शाही क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
पांच किमी दौड़ बालिका वर्ग में सोनी बोहरा, रिया, रोशनी, हाई जंप बालक वर्ग में आयुष तड़ागी, निखिल भट्ट, कृष्ण चौहान, बालिका वर्ग में सोनी जोशी, सोनी बोहरा, काजल राणा प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। निर्णायक रचित वल्दिया, नेहा, पुष्पा भट्ट रहे। इस मौके पर पंत क्रीड़ा समिति अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संरक्षक डाॅ. देवी दत्त जोशी, रोहिताश अग्रवाल, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, ललित मोहन कुंवर, लक्ष्मण सिंह पाटनी आदि मौजूद थे।