बनबसा (चंपावत)। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में सब्जियों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट डगमगाने लगा है। उधर बीते दिवस पहले नवरात्र से फलों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। केला 40 रुपये प्रति दर्जन से बढ़कर 60 रुपये दर्जन हो गया है। शिमला मिर्च का भाव 150 रुपये किलो पहुंच गया है।
सप्ताह भर पूर्व सब्जियों के दाम काफी कम थे। सब्जी कारोबारी जाकिर हुसैन, फारूख और बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं। फल विक्रेता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र से केले के दाम 60 रुपये दर्जन पहुंच गए हैं। गृहिणी विमला बिष्ट, रुक्मिणी ने कहा कि सब्जी के बढ़ते दाम ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। त्योहार पर दाम बढ़ना परेशानी लेकर आया है। गृहिणी आशा देवी, पार्वती देवी, शांति देवी ने बताया कि सब्जियों के साथ ही फलों के दाम भी बढ़ गए हैं।
सब्जी कीमत (रुपये प्रति किलो)
आलू 50
प्याज 60
टमाटर 70
गोभी 100
परवल 80
गाजर 50
लहसुन 280
अदरक 100
नींबू 150