फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज से ऑलवेदर सड़क पर अब आठ घंटे होगी आवाजाही

Fri, 04 Oct 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऑलवेदर सड़क पर शनिवार पांच अक्तूबर से अब वाहनों का संचालन आठ घंटे तक होगा।
विज्ञापन

डीएम नवनीत पांडे के निर्देशानुसार एनएच 9 के किमी (106.300) स्वाला पर भूस्खलन से प्रभावित भाग में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट की ओर से सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्य परीक्षण के बाद ऑलवेदर सड़क पर पांच से 14 अक्तूबर तक चंपावत- बनलेख वन विभाग चेक पोस्ट से सुबह नौ से शाम पांच बजे और ककराली गेट से चंपावत की ओर सुबह आठ से शाम चार बजे तक सभी वाहनों (16.2 टन भार क्षमता से कम) के लिए यातायात के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान भारी वाहनों की भार क्षमता की धर्मकांटे से प्रमाणित करानी होगी और उसकी नवीनतम पर्ची चेकपोस्ट पर दिखानी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें