फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज भंडारण की प्रकिया सरल किए जाने की मांग

विज्ञापन
टनकपुर में शारदा खनन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान वन व खनन प्रभाग की टीम से समस्याएं दूर कराने की ? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन ने प्रशासन से खनिज भंडारण की प्रक्रिया सरल करने समेत खनन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में यूनियन ने शारदा में एक नवंबर से खनन शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी के नेतृत्व में यूनियन के शिष्टमंडल ने प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि एक नवंबर से खनन शुरू किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले खनन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जरूरी है।
उन्होंने डाउन स्ट्रीम के साथ ही अप स्ट्रीम में भी खनन खोलने, खनिज भंडारण अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाने, नवीनीकरण के लिए लंबित फाइलों का निस्तारण करने, खनन के लिए यूनियन, वन विभाग, वन निगम, पुलिस प्रशासन की शीघ्र बैठक बुलाने का आग्रह किया है। शिष्टमंडल में यूनियन महामंत्री सतीश चंद्र कलौनी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, उपसचिव दीपक सिंह महर, कोषाध्यक्ष रवीन गड़कोटी शामिल थे।
विज्ञापन

खनन क्षेत्र के सीमांकन में शारदा जल स्तर बाधक
टनकपुर। शारदा में खनन के लिए वन विभाग और वन निगम के खनन ने सीमांकन की कवायद शुरू कर दी है। वन विभाग और वन निगम की टीम ने सोमवार को खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। बताया गया कि फिलहाल नदी में जल का स्तर अधिक है।
जल स्तर कुछ कम होने के बाद ही सीमांकन की कार्रवाई शुरू होगी। शारदा रेंज के वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी और वन निगम के सहायक खनन प्रबंधक पीसी पाटनी की अगुवाई में टीम ने अप और डाउन स्ट्रीम के खनन क्षेत्र का जायजा लिया।
वन दरोगा ने बताया कि अभी नदी में पानी अधिक होने से सीमांकन संभव नहीं है। कुछ दिन बाद जल स्तर घटने पर सीमांकन किया जाएगा। इस दौरान दीपक सिंह उर्फ विट्ठल की अगुवाई में वहां पहुंचे खनन व्यवसायियों ने विभाग की टीम से खनिज निकासी के लिए बनी सड़क सुधारने समेत जरूरी व्यवस्था समय रहते पूरी करने की मांग की। विभागीय टीम में वन बीट अधिकारी पुष्पेंद्र राणा, वन आरक्षी तृप्ति धुनियाल भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें