फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कन्हैया ने ऐसे चटख रंग डारो..

Thu, 02 Mar 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत की बैठकी होली में हारमोनियम बजाते बाबा गंधर्व गिरी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में होली का रंग पड़ने के साथ ही बैठकी होली की धूम शुरू हो गई है। यहां खड़ी बाजार में व्यापारी प्रकाश पांडेय के आवास पर हुई बैठकी होली में होल्यारों ने गीत के कई रंग बिखेरे। हिमेश कलखुड़िया ने राग विहाग में कन्हैया ने ऐसे चटख रंग डारो.. होली गीत से महफिल में समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गंधर्व गिरी महाराज ने राग सुहाना- प्रीत लगी पर, शांति जोशी ने राग रसिया में- सैयां होरी में लादो गुलाल, आयुष भट्ट ने राग काफी में- करूंगी, गिरीश पंत ने-आज राधे रानी चली, विशाल पचौली ने- ननदिया कैसे धरूं अब धीर और प्रेम बल्लभ भट्ट ने- कन्हैया नाहीं मेरे बस को... होली गीत से महफिल को बहुरंगी बना दिया। तबले पर संगत शांति जोशी, मानस पंत, विशाल पचौली ने दी। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, धर्म सिंह अधिकारी, दिनेश बिष्ट, मनौज पचौली, कीर्ति पुनेठा, सुरेशानंद जोशी, एनडी गड़कोटी, पूरन पांडेय, महेश जोशी, सराेज पांडेय, तुलसी जोशी, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें